होमगार्ड बहाली प्रक्रिया आज से

उपायुक्त ने लिया व्यवस्था का जायजा, पदाधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश

: उपायुक्त ने लिया व्यवस्था का जायजा, पदाधिकारियों को दिया दिशा-निर्देशचतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार से होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी तैयारियां पूरी हो गयी हैं. पहले दिन कान्हाचट्टी प्रखंड के महिला-पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा ली जायेगी. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार की शाम स्टेडियम पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित व सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया. बहाली के दौरान होने वाली प्रक्रियाओं का ट्रायल भी कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर एसी अरविंद कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी, एसडीओ जहुर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, गृहरक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, होमगार्ड के इंस्पेक्टर माजिद आलम समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

आदर्श पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल घोषित

सिमरिया. हजारीबाग रोड स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. प्राचार्य राजेश प्रताप ने परीक्षाफल का वितरण किया. प्री नर्सरी से कक्षा नौ तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर शिक्षक रिंकू बाला, राजेंद्र कुमार, मुकेश राणा, उपेंद्र सिंह, विकास कुमार,आशुतोष पांडेय, रंजीत सिंह, रिंकी कुमारी, मोनिका कुमारी, मनीषा भारती, जासमीन परवीन, सुष्मिता कुमारी, आरती कुमारी उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >