अस्मिता सिटी लीग में बालिकाओं ने दिखायी प्रतिभा

अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में छोटी कुमारी, 200 मीटर में राधिका कुमारी, 400 मीटर में मीन कुमारी, 800 मीटर दौड़ में निशा कुमारी प्रथम रही.

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को खेलो इंडिया के तहत अस्मिता सिटी लीग का आयोजन किया गया. जिसमें अंडर-14 व अंडर-17 बालिकाओं ने भाग लिया. इस दौरान बालिकाओं ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो व हॉकी प्रतियोगिता ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में छोटी कुमारी, 200 मीटर में राधिका कुमारी, 400 मीटर में मीन कुमारी, 800 मीटर दौड़ में निशा कुमारी प्रथम रही. वहीं अंडर-14 में 100 मीटर में अर्चना कुमारी, 200 मीटर में अर्पणा कुमारी, 400 मीटर में रौशनी कुमारी, 800 मीटर दौड़ में शिवानी कुमारी प्रथम स्थान पर रही. बैडमिंटन में अंडर-17 में आलिया परवीन विजेता व जूली प्रवीण उप विजेता रही. अंडर-14 में प्रिया विजेता व सिद्धिका उपविजेता रही. फुटबॉल में अंडर-17 में आवासीय बालिका फुटबॉल केंद्र विजेता, खेलो इंडिया केंद्र उप विजेता, अंडर-14 में खेलो इंडिया केंद्र विजेता व आवासीय बालिका फुटबॉल टीम उप विजेता रही. इसके अलावा अन्य खेलो में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर जिला खेलकूद पदाधिकारी कैलाश राम समेत अन्य उपस्थित थे. लीग के नाम पर खानापूरी का आरोप अस्मिता सिटी लीग के आयोजन को लेकर खानापूरी किये जाने के आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि एक ही दिन में पांच प्रतियोगिताएं आयोजित कर ली गयीं, जिससे आयोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. प्रचार-प्रसार के अभाव में अपेक्षित संख्या में बालिकाओं की भागीदारी भी नहीं हो सकी. स्टेडियम स्थित डे-बोर्डिंग सेंटर की अधिकतर बच्चियां ही प्रतियोगिता में नजर आयीं, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों से सहभागिता बेहद सीमित रही. प्रतियोगिताओं के दौरान तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति भी कम देखी गयी, जिससे आयोजन की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं. लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है, लेकिन यह उद्देश्य पूरी तरह सफल होता नहीं दिखा. ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि लीग के आयोजन को लेकर न तो कोई बैठक की गयी और न ही पूर्व सूचना दी गयी. उनका कहना है कि यदि आयोजन बेहतर ढंग से किया जाता, तो जिले की बड़ी संख्या में बालिकाएं इसमें भाग ले सकती थीं. गर्मी की वजह से उपस्थिति कम रही: डीएसओ जिला खेलकूद पदाधिकारी कैलाश राम ने कहा कि लीग की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गयी थी. उन्होंने कम उपस्थिति का कारण गर्मी को बताया. साथ ही उन्होंने अपील की कि खेल को खेल की भावना से ही देखा जाये और इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास न किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >