चतरा में पति को ठुकरा प्रेमी के साथ प्रेमिका ने रचायी शादी, इलाके में बना चर्चा का विषय, जानें मामला

गांव में एक प्रेम विवाह इन दिनों सुर्खियों में है. विवाहिता पर प्रेम का परवान इस कदर चढ़ा की, अपने पति को ठुकरा कर प्रेमी के साथ शादी रचा डाली.

चतरा : गांव में एक प्रेम विवाह इन दिनों सुर्खियों में है. विवाहिता पर प्रेम का परवान इस कदर चढ़ा की, अपने पति को ठुकरा कर प्रेमी के साथ शादी रचा डाली. दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर बिना लग्न व मुहूर्त के अचानक गाजे-बाजे के साथ मंगलवार की देर शाम अपने घर गिद्धौर पहुंचा. गाजे-बाजे के साथ सजी गाड़ी को देख कर काफी संख्या में लोग पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, गिद्धौर निवासी प्रकाश की शादी एक वर्ष पूर्व लोवागड़ा की अर्चना कुमारी के साथ हुई थी. लेकिन दोनों के बीच खटपट होता रहा. शादी के कुछ दिन के बाद से ही अर्चना व निलेश के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा. ग्रामीणों ने बताया कि लखन दांगी के पुत्र निलेश कुमार व विवाहिता अर्चना कुमारी के साथ छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

शादी के कुछ दिनों के बाद से ही इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. मंगलवार की देर शाम प्रेमी युवक प्रेमिका के मायके पहुंच गया और उसके परिजनों के समक्ष विवाह करने की इच्छा जतायी. ग्रामीणों ने दोनों की रजामंदी से मौके पर ही विवाह रचा दिया. दूसरी तरफ दूल्हे के घर वालों को इसकी खबर भी नहीं थी. जब निलेश के शादी की खबर उसके परिजनों को लगी, तो उसकी मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी. यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >