गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.

गिद्धौर. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. अहले सुबह पहुंच गर्म जलकुंड में स्नान किया. पूजा-अर्चना का सिलसिला दिन भर चलता रहा. मंदिर के पुजारी दीपेंद्र पांडेय ने बताया कि पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के रूप जाना जाता है. इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था. गुरु पूर्णिमा तिथि को पितरों को प्रसन्न करने के लिए उत्तम तिथि माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >