चतरा. ग्वालटोली मोहल्ला स्थित देवी मंडप में पांच दिवसीय गणेश उत्सव शनिवार को हवन-पूजन के साथ संपन्न हो गया. पांच दिनों तक चले अनुष्ठान में सुबह व शाम महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
आयोजन आचार्य विद्यासागर शास्त्री की देखरेख में किया गया. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरित किया गया. हवन-पूजन के बाद गणेश प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए हरलाल तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे.
मौके पर भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन साह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
