रामनवमी पर गिद्धौर में चार जीवंत झांकियों ने मोहा मन

प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर दशमी के दिन भव्य जुलूस निकाला गया

गिद्धौर. प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर दशमी के दिन भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें चार आकर्षक एवं जीवंत झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. जुलूस पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ.भास्कर स्वावलंबन क्लब, ऊपर मुहल्ला की ओर से मां, बेटा और बहू के संबंधों पर आधारित सामाजिक संदेश देती जीवंत झांकी प्रस्तुत की गयी. सार्वजनिक नवयुवक विकास संघ, ठाकुरबाड़ी मुहल्ला द्वारा भारत-पाकिस्तान के युद्ध, 1947 के विभाजन और 1971 के युद्ध के साथ सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऐतिहासिक प्रसंगों को झांकी के माध्यम से दर्शाया गया. निचली टोला से लव जिहाद विषय पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गयी. इसके अलावा, नीचे मुहल्ला की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत मंगल पांडेय की फांसी पर आधारित झांकी ने देशभक्ति का संदेश दिया. झांकियों का आयोजन रामनवमी मेला महासमिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा तथा थाना प्रभारी शिवा यादव सक्रिय रूप से जुटे रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >