पूर्व मंत्री ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

इस मौके पर बच्चों को मिठाई व केक खिलाया.

चतरा. पूर्व मंत्री सह राजद प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद भोगता का 54वां जन्मदिन शनिवार को मनाया गया. श्री भोगता ने अपना जन्मदिन अनाथ बाल गृह पकरिया पहुंच कर अनाथ बच्चों के साथ केक काट कर मनाया. इस मौके पर बच्चों को मिठाई व केक खिलाया. श्री भोगता ने कहा कि बच्चों की मुस्कान से बड़ा कोई तोहफा नहीं है. बच्चों के साथ समय बीता कर मन को सकुन मिलता है. हर बार गरीब व अनाथ बच्चों के बीच ही जन्मदिन मनाते हैं. इसके अलावा जतराहीबाग स्थित आवास में राजद कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया. मौके पर अतिक मंसूरी, कमलेश यादव, विनोद भोगता, मुकेश भोगता, सिकंदर भोगता, भोला वर्मा, गौतम कुमार, मो मोबस्सीर समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >