चतरा से दीनबंधू/ बिहारी कुमार की रिपोर्ट
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र के गड़गोरिया गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने पर लोगों ने वनकर्मियों पर पत्थरबाजी किया है. इस पत्थर बाजी में वनकर्मी को चोटें आई है.
वन विभाग की कार्रवाई
इस मामले में कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक डुमरवार के छोटु भुईया और चरका के कृष्ण भुईया है. दोनों को वनकर्मी ने मेडिकल जांच के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया है.
क्या है मामला?
इस संबंध में वनकर्मी ने बताया कि वनक्षेत्र से गड़गोरिया में वन भूमि पर अवैध रूप से घर बनाकर कब्जा कर रहे थे. सूचना मिलने पर वनकर्मी अरविन्द कुमार, नीरज कुमार और रंजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद घर बना रहे लोगों को रोकने लगे, तभी उक्त गिरफ्तार लोगों ने वनकर्मी पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया. इस घटना में वनकर्मी को मालूमी चोट आई है. इधर आरोपी पक्ष का कहना है कि वन भूमि पर काफी संख्या में लोग घर बनाकर अतिक्रमण किया है सभी लोग का हटाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: राजनगर CHC में इलाज के नाम पर लापरवाही, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!
