10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

चतरा. जिला मुख्यालय स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. इस मौके पर प्रधानाध्यापक सतीश लाल गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र प्रदान किया. साथ ही परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई टिप्स दिये. उन्होंने बच्चो को परीक्षा में शत प्रतिशत उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी. कहा कि सीबीएसई का दूसरा बैच परीक्षा में तनावमुक्त होकर परीक्षा दें, ताकि परिणाम बेहतर हो सके. इस अवसर पर जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर छात्र-छात्राओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर डॉ मनीष कुमार, कुमार चंदन, अजीत कुमार मिश्रा, रौशनी कुमारी, उज्ज्वल साहु, विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष रामाशीष कुमार, पूजा कुमारी, हरेराम सिंह, रोहित मिंज समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >