एसडीओ सन्नी राज को दी गयी विदाई

एसडीओ को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर विदाई दी

सिमरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को समारोह आयोजित कर एसडीओ सन्नी राज को स्थानांतरण पर विदाई दी गयी. प्रमुख रोहन साव, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय, टंडवा बीडीओ देवलाल उरांव, उपप्रमुख दामोदर गोप, जिप सदस्य देवनंदन साहू, रोहिणी देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज चंद्रा ने एसडीओ को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर विदाई दी. मौके पर अजय पासवान, अविनाश लाल, नेहाल वारसी, लखन प्रसाद साहू, रोहणी देवी, जागेश्वर कुशवाहा, बिनोद महतो, बेबी देवी, उमाशंकर सिंह, सुनील साहू, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, कुंवरजीत सिंह, विकाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

300 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

हंटरगंज. प्रखंड की सलैया पंचायत में शनिवार को शिविर लगा कर प्रमुख ममता कुमारी ने 300 गरीब व असहायों के बीच कंबलों का वितरण किया. प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसे देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये 200 कंबल व निजी खर्च से 100 कंबल खरीदकर वितरण किया गया. मौके समाजसेवी कमलेश यादव, उप मुखिया श्याम बरण राम, अशोक यादव, महेंद्र यादव, रंजन भारती, गौरी शंकर यादव, सीताराम यादव के अलावा कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >