सेवानिवृत्ति के बाद भी डीइओ कार्यालय में जमे है सहायक

सेवानिवृत्ति के बाद भी राजेंद्र प्रसाद इन दिनों डीइओ कार्यालय में जमे हुए हैं.

चतरा. सेवानिवृत्ति के बाद भी राजेंद्र प्रसाद इन दिनों डीइओ कार्यालय में जमे हुए हैं. हर रोज उन्हें कार्यालय में बैठकर कार्य करते देखा जा रहा है. वह कार्यालय खोलने का भी काम कर रहे हैं. तीन साल पूर्व राजेंद्र प्रसाद सेवानिवृत हो चुके हैं. इसके बाद भी कार्यालय में जमे हुए हैं. इसकी शिकायत कई बार शिक्षकों ने डीइओ से की, लेकिन उन्हें नहीं हटाया गया. डीइओ कार्यालय आकर कार्य करानेवाले शिक्षको का कहना है कि राजेंद्र प्रसाद ही कार्य का निष्पादन करते हैं. उनकी ओर से बेवजह शिक्षकों को परेशान किया जाता है. इससे शिक्षक काफी परेशान हैं. सेवानिवृति के बाद भी वे कार्यालय पहुंचकर कर्मी की तरह कार्य करते हैं. शिक्षक उनकी शर्तों को पूरा करने से इनकार करते हैं, तो कई दिनों तक परेशान किया जाता है. शिक्षकों ने उपायुक्त से राजेंद्र प्रसाद को डीइओ कार्यालय से हटाने की मांग की. वर्जन::: राजेंद्र प्रसाद से कार्यालय में कोई काम नहीं लिया जाता है. सभी आरोप गलत है. हमारे यहां तीन सहायक पदस्थापित हैं, जो कार्यालय के कार्य करते हैं. दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी ———————- मैं अपने कार्य के लिए कार्यालय जाता हूं. इसके अलावा कोई भी काम नहीं करता. सेवानिवृति के दो साल हो गये हैं. वेतनमान को लेकर कुछ मामला चल रहा है, उसी के लिए कार्यालय आना-जाना होता है. राजेंद्र प्रसाद, सेवानिवृत सहायक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >