अभियान चला कर हंटरगंज में हटाया गया अतिक्रमण

हंटरगंज मेन बाजार, पानी टंकी, कौलेश्वरी मोड़, केदलीबाजार, हटवारिया सहित बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से निबटने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

हंटरगंज. ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान हंटरगंज मेन बाजार, पानी टंकी, कौलेश्वरी मोड़, केदलीबाजार, हटवारिया सहित बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से निबटने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार व अंचल सीआई ने किया. इस दौरान कई जगह अतिक्रमण हटाये गये. वहीं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया. रामनवमी को लेकर कौलेश्वरी मंदिर में मेला लगा हुआ है, जिसमें झारखंड, बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता की मंदिर पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं. लोगों को जाम की समस्या से जूझना न पड़े, इसे लेकर शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया. मौके पर राजस्व निरीक्षक, एसआई पुरुषोत्तम अग्निहोत्री सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

सीसीएल के प्रबंध निदेशक ने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की

इटखोरी. सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने शुक्रवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की. उन्होंने माता का दर्शन करने के बाद पंचमुखी हनुमान, शनिदेव का भी दर्शन किया. उसके बाद सहस्त्रशिवलिंग का जलाभिषेक किया. उन्होंने मंदिर के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया. मंदिर आगमन पर प्रबंधन समिति सदस्य रतन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पवन शर्मा, सतीश सिंह, सीताराम रविदास ने उन्हें मां भद्रकाली की तस्वीर भेंट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >