ईद-मिलाद-उल-नबी से पहले पुलिस अलर्ट, मयूरहंड में शांति समिति ने लिया बड़ा फैसला

ईद-मिलाद-उल-नबी त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मयूरहंड थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अफवाह से बचने का आग्रह किया गया.

मयूरहंड से पिंटू राणा की रिपोर्ट

मयूरहंड. ईद-मिलाद-उल-नबी त्योहार को लेकर रविवार को मयूरहंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी राहुल दुबे ने की. बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी.

भाईचारा बनाए रखने की अपील

थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य रामटहल गुप्ता, पूर्व मुखिया इशहाक अली, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, जेएमएम प्रखंड सचिव रविश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >