उल्लासपूर्ण माहौल में मनायी ईद

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निर्धारित समय पर मस्जिदों में नमाज अदा की

फोटो 21सीएच 4:ईद का खुशी मनातेइटखोरी. प्रखंड में ईद उल्लासपूर्ण माहौल में मनायी गयी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निर्धारित समय पर मस्जिदों में नमाज अदा की और देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी. नमाज के बाद गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी, फिर सेवई का सेवन किया. प्रखंड के पितीज, खड़ौनी, असढ़िया, कल्याणपुर, धनखेरी समेत कई गांवों में ईद का त्योहार मनाया गया.

हंटरगंज मे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद

हंटरगंज. प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया. हंटरगंज जामा मस्जिद, केदली, दंतार, मदरसा, शाही, गोढ़वाली, डटमी, जोरी, मायापुर ईदगाह के अलावा कई मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी. नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पूर्वजों के मगफिरत की दुआ मांगी. त्योहार को लेकर बीडीओ ऋतिक कुमार, सीओ निखिल गौरव कमान, थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त लगाते रहे.

नमाज के बाद सेवईयों का आनंद उठाया

सिमरिया. प्रखंड में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मस्जिदों व ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. साथ ही देश के अमन चैन की दुआ मांगी. नमाज अदा करने के बाद गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी, फिर सेवई का आनंद उठाया. ईद की बधाई देने का सिलसिला रात तक जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >