चतरा. सदर प्रखंड के टीकर में पिछले 44 वर्षो से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. यहां भव्य रूप से पूजा का आयोजन होता है. यहां पूजा की शुरुआत वर्ष 1981 में गांव के स्व भुवनेश्वर पासवान ने की थी. इसमें शंभु प्रसाद दांगी, वासुदेव राणा, शिवधारी ठाकुर समेत कई ग्रामीणों ने सहयोग किया था. पांच हजार रुपये की लागत से पूजा की शुरुआत हुई थी. वर्तमान में पंडाल के निर्माण में करीब दो लाख रुपये का खर्च होता है. पंडित विनोद पाठक ने बताया कि वह शुरुआती दौर से पूजा कराते आ रहे है. टीकर के लोगों को खासकर महिलाओं को पूजा-अर्चना करने के लिए छह किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था. इसे देखते हुए गांव के लोगों ने खुद पूजा करने का निर्णय लिया. पूजा में टीकर, चंगेर, ओबरा, कसियाडीह समेत कई गांव के लोग सहयोग करते है. रात्रि में बड़े परदे पर रामायण, महाभारत दिखाया जाता है. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष मनीष कुमार दांगी, उपाध्यक्ष दिनेश पासवान, सचिव नीतीश कुमार दांगी, कोषाध्यक्ष मुकेश दास, उप सचिव सुधीर कुमार दांगी के अलावा डबलू पासवान, अरसू पासवान, रवि पासवान, रघु प्रसाद दांगी, सरयू दांगी, मनोज दांगी, संजय दांगी समेत कई लगे हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
