Durga Puja 2024: मां भद्रकाली मंदिर में नवमी के दिन दी गयी संधि बलि, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Durga Puja 2024: मां भद्रकाली मंदिर में शुक्रवार सुबह संधि बली दी गयी. जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इसके बाद महा आरती कर हवन पूजन किया गया.

Durga Puja 2024, विजय शर्मा, चतरा : झारखंड के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. महाअष्टमी के बाद शारदीय नवरात्र के नौंवे दिन मां भद्रकाली मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई. इससे पहले सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर संधि बलि दी गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ माता की पूजा की उसके बाद निर्धारित समय पर बलि दी है.

संधि बलि में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

मां भद्रकाली मंदिर में होने वाली संधि बलि में बिहार समेत कई प्रदेशों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. जहां भुआ, ईख, सेब, नारियल व केला की बलि दी गयी है. इसके बाद मां भद्रकाली की महा आरती कर हवन पूजन किया गया. पूजा प्रारंभ होने से पहले ही मां भद्रकाली का विशेष श्रृंगार किया गया था. इस दौरान मंदिर परिसर जयकारे से गूंज उठा. सभी श्रद्धालु अपने हाथों में तलवार लिये हुए थे.

पूजा करने के लिए लगी भीड़

इससे पहले महा नवमी की सुबह माता का दर्शन व पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. लोग माता का एक झलक पाने के लिए लोग व्याकुल थे. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पूजन विधि में बदलाव की गई थी.

नवरात्र के आठवें दिन भी उमड़ी थी भारी भीड़

गुरुवार को शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा हुई. इस मौके पर मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. सैकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे. मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारे से गूंजता रहा. सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में भीड़ रही. संध्या महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. मां भद्रकाली मंदिर परिसर व गर्भगृह को लाखों फूलों से सजाया गया है. कोलकाता से आये मलाकारों ने सजावट की है. इसमें बेली,चमेली, गेंदा समेत कई तरह का फूल से सजाया गया है. इसके अलावा मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर को रंग बिरंगे बत्तियों से सजाया गया है.

Also Read: झारखंड ऊर्जा विकास निगम की 3 कंपनियों के नाम पर बैंकों में खाले गये 350 खाते, फर्जी हस्ताक्षर से दिया गया अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >