चतरा में पेयजल संकट से जूझ रहा है दुंदु नीम टोला के लोग, छह माह से खराब पड़ा है चापाकल

टोला के करीब 100 से अधिक लोग इस चापाकल पर आश्रित हैं. ग्रामीण धनंजय कुमार, परमेश्वर भारती, मुखदेव पासवान, मुनिया देवी, नंदु भारती, रामचंद्र यादव, अर्जुन यादव, अंकीत भारती, भदय भारती ने कहा कि चापाकल खराब है.

प्रतापपुर. प्रखंड के सिदकी पंचायत के दुंदु नीम टोला में छह माह से चापाकल खराब पड़ा है, जिससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. पानी पीने के साथ-साथ कपड़ा धोने, बर्तन धोने समेत अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है.

टोला के करीब 100 से अधिक लोग इस चापाकल पर आश्रित हैं. ग्रामीण धनंजय कुमार, परमेश्वर भारती, मुखदेव पासवान, मुनिया देवी, नंदु भारती, रामचंद्र यादव, अर्जुन यादव, अंकीत भारती, भदय भारती ने कहा कि चापाकल खराब है.

गांव में एक जलमीनार भी है. लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण जलमीनार में पानी नहीं चढ़ रहा है, जिसके कारण जलापूर्ति ठप पड़ा हुआ है. परेशानी को देखते हुए लोग बगल स्थित मोरहर नदी में बर्तन धोन, नहाने व अन्य कार्यों के लिए जाते हैं. ग्रामीणों ने बीडीओ से अविलंब चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >