कई घरों से एक करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

कार्रवाई. पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान चतरा. लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत के खाखर गांव के कई घरों से एक करोड़ के अफीम, डोडा व अन्य मादक पदार्थ पुलिस ने जब्त किया है. जिसमें 8.700 किलोग्राम अफीम, 370 किलो डोडा, 109 किलो पोस्ता दाना के अलावा अभियुक्तों के आधार कार्ड जब्त किये गये हैं. वहीं तस्कर व अभियुक्त फरार हो गये. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि खाखर गांव के अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू, पिंटू गंझू अपने घरों में भारी मात्रा में अफीम व डोडा रखे हुए हैं, जिसे मंगलवार को बाजार के दिन बाहर के व्यापारी को बेचने वाले हैं. सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बारी-बारी से उक्त लोगों के घरों में छापा मारा और अफीम, डोडा व पोस्ता दाना जब्त किया गया. इस संबंध में लावालौंग थाना में उक्त लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव व पुलिस के कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >