जलमीनार खराब रहने से एक साल से ठप है पेयजलापूर्ति

प्रखंड के चंदिया गांव में बिहारी दांगी के घर के पास लगी जलमीनार एक साल से खराब पड़ी है, जिस वजह से पेयजलापूर्ति ठप है. ग्रामीणों को इधर-उधर से पानी का इंतजाम कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है.

सिमरिया. प्रखंड के चंदिया गांव में बिहारी दांगी के घर के पास लगी जलमीनार एक साल से खराब पड़ी है, जिस वजह से पेयजलापूर्ति ठप है. ग्रामीणों को इधर-उधर से पानी का इंतजाम कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है. जलमीनार के खराब रहने से ग्रामीणों को नहाने व कपड़े धोने में दिक्कत हो रही है. जलमीनार का लाभ लोगों को मात्र एक दिन ही मिला. इसके बाद से वह खराब पड़ी हैं. जलमीनार पीएचइडी द्वारा लगायी गयी थी. ग्रामीण राजदेव दांगी, गोपाल महतो व घनश्याम महतो ने बताया कि जलमीनार लगने से पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन एक दिन में ही जलमीनार खराब हो गयी. इसकी जानकारी कई बार पीएचइडी व मुखिया को की गयी, लेकिन अबतक खराब जलमीनार को बनाकर पेयजलापूर्ति नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से जलमीनार को चालू कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >