बारिश के बाद गलियारे में रखी डीजे मशीनें चोरी

इस संबंध में दोनों ने थाना में आवेदन दिया है.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव में सोमवार की रात दो अलग-अलग विवाह समारोह से डीजे साउंड की मशीन की चोरी हो गयी. नीतीश कुमार गुप्ता के डीजे की दो मशीन व सरहेता गांव के संतोष कुमार के डीजे की दो मशीन शामिल हैं. इस संबंध में दोनों ने थाना में आवेदन दिया है. बताया गया कि पिंडारकोण गांव निवासी छतारी भुईयां और बनवारी साव के घर में मंडवा कार्यक्रम चल रहा था. देर रात तक लोग डीजे साउंड पर डांस करते रहे. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी. बारिश के कारण साउंड सिस्टम को खोलकर घर की गलियारी में रख दिया गया. मंगलवार सुबह माइक की जरूरत पड़ने पर डीजे संचालक साउंड सिस्टम के पास पहुंचे. वहां देखा कि दोनों स्थानों से दो-दो मशीन गायब थीं. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >