इटखोरी समेत आसपास के इलाके में दीपावली की धूम

प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ दिवाली का पर्व मनाया गया.

इटखोरी. प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ दिवाली का पर्व मनाया गया. लोगों ने मिट्टी के दीयों व मोमबत्ती से अपने-अपने घरों को रोशन किया. शाम होते ही घरों के छतों व चहारदीवारी पर दीयों की रौशनी जगमगाने लगी. इसके बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा हुई. इटखोरी चौक पर सुंदर सजावट कर प्रतिमा स्थापित कर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गयी. गांधी चौक पर युवाओं ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. दीपावली के अवसर पर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े. वहीं कई स्थानों पर लोग शकुन के तौर पर ताश खेलकर किस्मत आजमाते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >