प्रतापपुर. प्रखंड की बभने पंचायत के गुरिया गांव में ब्रजकिशोर प्रसाद के मकान में रविवार को दिव्य कृति पब्लिक स्कूल खुला. उदघाटन जिप सदस्य रीना देवी, बभने मुखिया संगीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में इस तरह के स्कूल खुलने से बच्चों को काफी लाभ मिलेगा. यहां के बच्चे आसानी से स्कूल आकर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं. मुखिया ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है, जिससे समाज की तस्वीर बदली जा सकती है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बच्चों को कम फीस में अच्छा शिक्षा दी जायेगी. दिव्यांग बच्चों को पूरी तरह से निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी. मौके पर समाजसेवी राहुल कुमार, ब्रजकिशोर कुमार, मंतोष रविदास,अजीत कुमार,पिंटू कुमार,प्रमोद पासवान,संजय साव,राजु पासवान समेत कई उपस्थित थे.
गुरिया गांव में दिव्य कृति पब्लिक स्कूल खुला
उदघाटन जिप सदस्य रीना देवी, बभने मुखिया संगीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.
