आवास योजना में बिचौलियों की सक्रियता का आरोप, डीसी से जांच व कार्रवाई की मांग

मयूरहंड के जिला अध्यक्ष ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में शिक्षा, आवास और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और बिचौलियों पर कार्रवाई की मांग की है.

मयूरहंड. मयूरहंड विश्वकर्मा बढ़ई समाज के जिला अध्यक्ष जगदीशपुर गांव निवासी डोमन राणा ने जिले के उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा. इस दौरान उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से उपायुक्त को अवगत कराया कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, आवास, बिजली, पेयजल व सिंचाई सुविधा की स्थिति ठीक नहीं है.

इसे दुरुस्त करने की जरूरत है. क्षेत्र में बिचौलिया की टीम सक्रिय है. बिचौलिया के कारण गरीब व असहाय लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना से वंचित कर दिया जा रहा है. महिलाएं आवास लाभ के लिये कार्यालय का चक्कर लगा रहीं हैं.

इसे जांच कर जरूरतमंदों को लाभ देने व बिचौलियों पर कड़ी कार्यवाई करने की मांग की. उन्होंने जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने व इटखोरी के साथ मयूरहंड को सिंचाई सुविधा से जोड़ने की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >