सड़क सुरक्षा समिति व जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण व परिवहन पर रोक लगायें : डीसी

खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण व परिवहन पर रोक लगायें : डीसी चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति व जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति व अवैध खनन के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी. खनन विभाग की ओर से बताया कि 2025-26 में फरवरी माह तक 71 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 152 वाहनों को जब्त किया गया. 201 वाहनों से 39 लाख 13 हजार 900 जुर्माना वसूला गया. उपायुक्त ने सभी बीडीओ, सीओ को कैटेगरी एक बालू घाटों से प्राप्त राजस्व की मासिक विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को सरकार के निर्देशों के आलोक में बालू व अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण व परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश दिया, ताकि पर्यावरण व राजस्व की क्षति न हो सके. सीसीएल की सभी परियोजना के पदाधिकारियों को कोयला ढुलाई में लगे सभी वाहनों का वेब एप्लीकेशन के माध्यम से वीटीडी पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी व एसपी ने चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकी दर्ज करने की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की. साथ ही अवैध खनन व परिवहन के मामले में सख्ती से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सघन वाहन जांच अभियान व लंबित हिट एंड रन के मामले का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. संघरी घाटी क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रणनीति बनायी गयी. बैठक में डीएफओ राहुल मीणा, एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहुर आलम, सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, डीटीओ महेश्वरी प्रसाद, डीएमओ मनोज टोप्पो समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >