जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण

वस्त्र वितरण सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सोनी ने किया

चतरा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया. बैरियों गांव में लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटे गये. वस्त्र वितरण सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सोनी ने किया. सचिव ने कहा कि ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. आगे भी सेवा कार्य जारी रहेगा.

डीजे की धुन पर जम कर थिरके बच्चे व युवा

मयूरहंड. नववर्ष के अवसर पर प्रखंड के पिकनिक स्थल महेशा स्थित अंजनवा जलाशय, बड़ाकर नदी व करकरवा नाला सैलानियों से गुलजार रहे. लोगों ने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाया. बच्चे व युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये. वहीं गुरवाडीह स्थित जय मां आदि शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >