फ्लाई ऐश ढुलाई बंद होने से विस्थापितों में आक्रोश, 6 सितंबर से NTPC की कोयला ढुलाई रोकने की चेतावनी

एनटीपीसी टंडवा में फ्लाई ऐश ढुलाई बंद होने से विस्थापित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

टंडवा से वरुण सिंह की रिपोर्ट

टंडवा (चतरा). हाइवा एसोसिएशन के आंदोलन के बाद अब एनटीपीसी टंडवा में फ्लाई ऐश ढुलाई को लेकर भी विवाद गहराने लगा है. फ्लाई ऐश ढुलाई में लगे विस्थापित परिवारों ने आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए एसडीओ को आवेदन सौंपा है. विस्थापित फ्लाई ऐश एसोसिएशन, एनटीपीसी ने टिप-ट्रेलर वाहनों से फ्लाई ऐश ढुलाई पुनः शुरू कराने की मांग की है.

टिप-ट्रेलर बंद होने से आर्थिक संकट

एसोसिएशन ने बताया कि एनटीपीसी से विस्थापित और प्रभावित परिवारों के सदस्य टिप-ट्रेलर वाहनों के माध्यम से फ्लाई ऐश ढुलाई का काम कर रहे थे. इससे सैकड़ों विस्थापित परिवारों को रोजगार और आजीविका मिल रही थी. लेकिन एनटीपीसी के ऐश ढुलाई से जुड़े अधिकारियों द्वारा टिप-ट्रेलर वाहनों का परिचालन रोक दिये जाने से वाहन मालिकों और चालकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

6 सितंबर से कोयला ढुलाई रोकने की चेतावनी

एसोसिएशन ने जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया है. कहा है कि 5 सितंबर तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 6 सितंबर से एनटीपीसी में आनेवाले हाइवा से कोयला ढुलाई पूरी तरह बंद कर दी जायेगी. इससे एनटीपीसी की कोयला आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है.

विस्थापित परिवारों ने मांगा रोजगार का अधिकार

एसोसिएशन का कहना है कि विस्थापन के बाद फ्लाई ऐश ढुलाई से मिलने वाला रोजगार प्रभावित परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है. इसलिए टिप-ट्रेलर वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू कराकर विस्थापित परिवारों के रोजगार को बहाल किया जाये.

ये भी पढ़ें: बाल विवाह-दहेज प्रथा के खिलाफ गांव-गांव जागरूकता, चतरा में नालसा हेल्पलाइन 15100 की दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >