बैठक में इंटर में नामांकन को लेकर हुई चर्चा

सिमरिया इंटर कॉलेज में प्राचार्य जगदीश राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

सिमरिया. सिमरिया इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्राचार्य जगदीश राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें इंटर में नामांकन को लेकर चर्चा की गयी. विद्यालय में अध्ययनरत एससी, एसटी, ओबीसी व सभी वर्ग के गरीब आरक्षित छात्र-छात्राओं को विशेष छूट देने पर विचार-विमर्श किया गया. प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को पुस्तकालय के माध्यम से नि:शुल्क पुस्तक देने की सुविधा उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि 2025-27 सत्र की 11वीं का रिजल्ट 99.6 प्रतिशत रहा. मौके पर प्रो आनंद कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, ठाकुर विनोद प्रताप, कुमारी संयुक्ता, त्रिवेणी कुमार राणा, उलेंद्र प्रसाद वर्मा, अरूण प्रसाद अरविंद, मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार के अलावा फुलवा देवी, गंदौरी प्रसाद साहू उपस्थित थे.

नाबालिग लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार

टंडवा. नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी आयुष कुमार चतरा शहर के दीभा मुहल्ला का रहने वाला है. बताया गया कि जनवरी माह 2026 में आयुष ने टंडवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को जबरन भगा ले गया था. इसे लेकर नाबालिग के परिजनों ने थाना में आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर टंडवा थाना में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >