सड़क पर गंदा पानी बहने से बढ़ी लोगों की परेशानी

प्रखंड मुख्यालय से महज 500 मीटर दूर बभने मुख्य सड़क पर गंदा पानी के बहाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय से महज 500 मीटर दूर बभने मुख्य सड़क पर गंदा पानी के बहाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. पानी सड़क के अलावा आसपास के गड्ढे में जमा हो रहा है. इससे दुर्गंध निकल रही है. लोगों के अनुसार बच्चों को सड़क पार कराने के दौरान ड्रेस गंदा हो जाता है. बभने गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध किया. संदीप राम, संतोष कुमार साहू, मो इदरीश मियां, प्रदीप कुमार ने बताया कि समीर आलम व दीनू साव के घर पर नाला को जाम कर दिया गया है. इससे नाली का पानी सड़क पर बह रहा है. सड़क पर पानी बहाने से मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. मालूम हो की दो वर्ष पूर्व बलवादोहर गनौरी बांध का पानी हमेशा बभने गांव में घुस जाता था, जिसके निजात के लिए नाला बनाया गया था. लेकिन नाला का भर दिया गया है. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से समस्या निदान की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >