चतरा. उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने सोमवार को टंडवा थाना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के साथ बड़गांव घटना को लेकर अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की.
डीआईजी ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी ली. इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी व कार्रवाई की जा रही है. डीआईजी ने कोयलांचल क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों पर सख्ती बरतने को कहा. बैठक में डीएसपी प्रभात रंजन, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: मयूरहंड में बैठक के दौरान बड़ा फैसला, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश
ये भी पढ़ें: 16 टीमों के बीच घमासान, रोमांचक मुकाबले में कुब्बा एकादश ने मारी बाजी
