संगठित अपराध के नेटवर्क की पहचान कर अपराधियों पर कार्रवाई करें : डीआईजी

डीआइजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां जवानों ने उन्हें गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया

डीआइजी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की चतरा. डीआइजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां जवानों ने उन्हें गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया. इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित कांफ्रेंस हॉल में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विधि व्यवस्था, लंबित मामलों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. डीआईजी ने विशेष रूप से नारकोटिक्स तस्करी, संगठित अपराध और नक्सल गतिविधियों पर फोकस करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये. उन्होंने टीमवर्क के साथ कार्य करने और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने पर जोर दिया. अफीम व अन्य मादक पदार्थो के सप्लाई चेन को ध्वस्त करें : डीआइजी डीआइजी ने बताया कि हाल के दिनों में टीएसपीसी, जेजेएमपी और अन्य गैंग के नाम पर कुछ घटनाएं हुई हैं, जिनमें गिरफ्तारियां भी की गयी हैं. इन घटनाओं के अनुसंधान, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और पूरे गैंग पर नकेल कसने को लेकर समीक्षा की गयी. नारकोटिक्स मामलों में समय-समय पर कार्रवाई हुई है, बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती नष्ट की गयी है और अफीम व अन्य मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के अलावा इस नेटवर्क में शामिल दूसरे राज्यों के तस्करों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाये. नक्सली सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठायें नक्सल गतिविधियों पर डीआइजी ने कहा कि जिले में लंबे समय से माओवादी किसी घटना को अंजाम नहीं दे पाये हैं और उनकी गतिविधियां पूरी तरह नियंत्रण में हैं. उन्होंने छिपे हुए नक्सलियों को राज्य सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाने की सलाह दी, अन्यथा अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. बैठक में सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा सहित सभी पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >