ट्रांसपोर्टिंग व ऐश ढुलाई बंद करने की मांग को लेकर झामुमो का धरना शुरू

सिमरिया के रास्ते कोल वाहनों की ट्रांसपोर्टिंग का विरोध

सिमरिया के रास्ते कोल वाहनों की ट्रांसपोर्टिंग का विरोध सिमरिया. बड़कागांव के पकरी बरवाडीह कोल माइंस से सिमरिया होते हुए एनटीपीसी टंडवा तक कोल वाहनों की ट्रांसपोर्टिंग व ऐश ढुलाई पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की गयी है. अपनी इसी मांग को लेकर झामुमो का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार से प्रारंभ हुआ. कार्यकर्ता सुभाष चौक पर धरना में बैठे हुए है. झामुमो नेता मनोज चंद्रा ने कहा कि हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड के पकरी बरवाडीह कोल माइंस से हजारीबाग होते हुए चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के घनी आबादी क्षेत्र बिरहु, शिला, पिरी, बानासाड़ी, सिमरिया, डाडी, धनगडा, मिश्रौल, सेरेनदाग होते हुए टंडवा एनटीपीसी को कोयला पहुंचाया जा रहा है, जिसकी दूरी लगभग 106 किमी है, जबकि पकरी बरवाडीह परियोजना से बड़कागांव-केरेडारी होते हुए टंडवा एनटीपीसी परियोजना की दूरी मात्र 20 किमी ही है. कोल वाहनों से लगातार दुर्घटना होने के बाद हजारीबाग जिला प्रशासन व बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बड़कागांव-टंडवा सड़क पर कोल वाहनों के परिचालन को पूर्णतः बंद कर दिया है. बड़कागांव, हजारीबाग, बिरहु, सिमरिया के इस नये परिवहन मार्ग से कोयला ढुलाई होने से दुर्घटना दुगनी हो जायेगी. मगध-आम्रपाली कोल माइंस से ट्रांसपोर्टिंग होने से अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी है. कई लोग अपंग हो गयें हैं. कहा गया कि दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए जितनी भी मुआवजा की राशि तय की जाती है, वह मुआवजा राशि ट्रांसपोर्टरों द्वारा नहीं दी जाती है. बताया गया कि जबतक पूरी तरह परिचालन बंद नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा. धरना में जिप सदस्य रोहणी देवी, देवनंदन साहू, रोहन साव प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार साहू, भूपेंद्र ठाकुर, सलीम अख्तर, विनोद महतो, पवन साहू, गिरधारी यादव, मालेश्वर साहू सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >