कुंदा में दुर्गापूजा को लेकर बनी नयी कमेटी, धर्मेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष और मुकेश वर्मा बने सचिव

कुंदा में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआ. धर्मेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष और मुकेश वर्मा सचिव चुने गए. इस वर्ष पूजा भव्य रूप में मनाई जाएगी.

कुंदा (चतरा). प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को नवयुवक संघ दुर्गा क्लब पूजा समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कुंदा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार साहु ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक लहेश प्रसाद सिन्हा ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी सार्वजनिक दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया.

धर्मेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, मुकेश वर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी

नवनिर्वाचित समिति में धर्मेन्द्र गुप्ता को अध्यक्ष, मुकेश वर्मा को सचिव, अरविंद कुमार उर्फ छोटू को कोषाध्यक्ष, बंटी कुमार को उपाध्यक्ष, संजय भारती को उप सचिव तथा राकेश वर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया.

पूजा के मार्गदर्शन के लिए बनी संरक्षक मंडली

पूजा के सफल मार्गदर्शन के लिए एक संरक्षक मंडली का भी गठन किया गया. इसमें मुखिया मनोज कुमार साहु, शिक्षक लहेश प्रसाद सिन्हा, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, जयनंदन साव, जितेंद्र कुमार शौण्डिक, अनुज गुप्ता और मनोज गुप्ता समेत अन्य लोगों को संरक्षक बनाया गया है.

भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा होगी खास, अध्यक्ष ने बतायी तैयारी

मनोनयन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी. आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा और भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

ग्रामीणों ने लिया एकजुट होकर पूजा संपन्न कराने का संकल्प

बैठक के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और आपसी सहयोग व एकजुटता के साथ पूजा को हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें: बारिश बनी किसानों की आफत! कुंदा में खेतों में सड़ने लगी टमाटर-बैगन की फसल, लाखों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >