सरकारी जमीन व तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग

बताया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर चहारदीवारी दी जा रही है.

चतरा. सिमरिया प्रखंड की सबानो पंचायत के इचाक कला के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर गैर-मजरूआ भूमि पर बने सरकारी तालाब व शेष भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है. बताया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर चहारदीवारी दी जा रही है. इसकी सूचना कई बार सिमरिया सीओ को दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. विरोध करने पर कब्जा करने वाले लोग झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी देते हैं. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सरकारी भूमि व तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. मौके पर दिनेश यादव, ईश्वरी गोप, जयंती देवी, सुमा देवी, इंद्रजीत यादव, तापेश्वर यादव, उर्मिला यादव समेत कई शामिल है.

जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण

कुंदा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरगड़ा पंचायत के बूथ संख्या 264, 265 व 267 में जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया. सांसद कालीचरण सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गये इन कंबलों को गरीब व असहायों के बीच बांटा गया. मौके पर पूर्व मुखिया इमिलदा देवी, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार भारती, राजीव कुमार रजक, चनेश्वर भोगता समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >