06 सीएच 2- बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य. हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभागार में कौलेश्वरी प्रबंधन विकास समिति की बैठक बुधवार की शाम हुई. जिसकी अध्यक्षता एसडीओ सह समिति के अध्यक्ष जहुर आलम ने की. वहीं संचालन सीओ सह सचिव अरुण कुमार मुंडा ने किया. बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार उपस्थित थे. इस दौरान रामनवमी के अवसर पर कौलेश्वरी पर लगने वाले नौ दिवसीय मेला व कौलेश्वरी महोत्सव के आयोजन पर चर्चा किया गया. कौलेश्वरी मेला में पेयजल, सड़क, रोशनी की समुचित व्यवस्था करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. रामनवमी मेला प्रबंधन पर निगरानी के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. प्रबंधन समिति के सदस्यों के पुरजोर तरीके से इस बार महोत्सव धूमधाम से मनाने की मांग की. रामनवमी मेला में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना भी जतायी गयी. सदस्यों ने एक दूसरे के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाये. एसी व एसडीओ ने सदस्यों के बीच आपसी मतभेद को कौलेश्वरी विकास के लिए उचित नहीं बताया. समिति में नये सदस्यों को जोड़ने की बात कही. एसी ने कौलेश्वरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार व शोषण करने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही. बैठक कौलेश्वरी प्रबंधन विकास समिति के सदस्य, पुजारी व अन्य कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
