नप अध्यक्ष से मिला टेंपो चालक संघ का प्रतिनिधिमंडल

इस दौरान टेंपो चालकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया.

चतरा. जिला टेंपो चालक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई से मुलाकात की. साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी. इस दौरान टेंपो चालकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया. संघ के अध्यक्ष राजू कुमार दबगर ने अध्यक्ष से टेंपो टैक्स में कमी करने व शहर में टेंपो स्टैंड बनाने की मांग की. बताया कि अधिक टैक्स होने के कारण आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है. टेंपो स्टैंड के अभाव में सड़क किनारे टेंपो खड़ा करना पड़ता है, जिससे जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है और पुलिस कार्रवाई का भी डर बना रहता है. इस पर अध्यक्ष ने समस्याओं पर पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष नरेश साव, सचिव शैलेंद्र कुमार मंडल, सह सचिव संजय साव के अलावा प्रयाग यादव, डब्लू समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >