राजनाथ सिंह की झारखंड यात्रा से पहले NSG की टीम इटखोरी में, सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पहले NSG के अधिकारी चतरा जिले के इटखोरी पहुंच गए हैं. इटखोरी में एनएसजी के अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.

इटखोरी (चतरा), विजय शर्मा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पहले एनएसजी के अधिकारी चतरा जिले के इटखोरी पहुंच गए हैं. इटखोरी में एनएसजी के अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.

राजनाथ सिंह की चतरा यात्रा से 2 दिन पहले पहुंची NSG की टीम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चतरा यात्रा से 2 दिन पहले ही इटखोरी में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली से एनएसजी के अधिकारियों की एक टीम मां भद्रकाली मंदिर परिसर पहुंची. अधिकारियों की टीम ने मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

एनएसजी की टीम के साथ थे डीडीसी पवन मंडल

सेंट्रल एजेंसी के अधिकारियों की टीम के साथ चतरा जिले के डीडीसी पवन मंडल भी मौजूद थे. एनएसजी के अधिकारियों ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल व मंदिर का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित डीएसपी रोहित कुमार राजवर से सुरक्षा व्यवस्था की अद्यतन जानकारी ली.

राजनाथ सिंह 15 मार्च को भद्रकाली मंदिर आएंगे

राजनाथ सिंह के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की. मालूम हो कि राजनाथ सिंह 15 मार्च को भद्रकाली मंदिर आएंगे. वे भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Also Read : झारखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर ‍उम्मीदवारों की भाजपा ने नहीं की घोषणा, जानें क्या है वजह

चतरा लोकसभा सीट पर अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं

बता दें कि झारखंड की 14 में से 11 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से की जा चुकी है. 3 उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है. जिन सीटों से अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं, उनमें चतरा लोकसभा सीट भी एक है. चर्चा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर राजनाथ सिंह रायशुमारी भी कर सकते हैं.

कार्यक्रम की तैयारी तेज

बड़े पैमाने पर चतरा जिले में भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं. प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. एनएसजी की टीम ने जब तैयारियों का जायजा लिया, उस समय मौके पर भाजपा नेता सुजित भारती, मृत्युंजय सिंह, राजेंद्र राम, देवकुमार सिंह, सतीश सिंह व अन्य उपस्थित थे.

Also Read : PHOTOS: हजारीबाग लोकसभा सीट पर 1952 से अब तक कौन-कौन बने सांसद, पूरा विवरण यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >