दुर्घटनाग्रस्त ब्लड डोनेशन वैन की मरम्मत का निर्णय

रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी की बैठक

: रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी की बैठक चतरा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी की बैठक रेडक्रॉस परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीओ सह रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष जहुर आलम ने की. इस दौरान पिछली बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. बताया गया कि रेडक्रॉस परिसर में वाहनों की सुरक्षा के लिए शेड का निर्माण कराया गया है. दुकान संख्या नौ, दस व 11 की छत की मरम्मत, परिसर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसके अलावा अन्य कार्यों पर भी चर्चा की गयी. वहीं दुर्घटनाग्रस्त ब्लड डोनेशन वैन की मरम्मत, खराब पड़े जनरेटर को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्राइवेट नर्सिंग होम में ब्लड ले जाने वालों के लिए 200 रुपये के प्रोसेसिंग चार्ज को बढ़ाने का निर्णय लिया गया. एक अप्रैल से अब निजी नर्सिंग होम में ब्लड ले जाने वालों को 1050 रुपये का चार्ज देना पड़ेगा. इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस परिसर के ऊपरी तल्ले पर बिना एग्रीमेंट के संचालित दुकान संख्या चार व पांच के दुकानदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज करने का भी निर्णय लिया गया. संचालन सचिव धर्मेंद्र पाठक ने किया. बैठक में गोपाल कुमार वर्मा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय अग्रवाल, संतन पांडेय, पंकज कुमार दुबे, जावेद पप्पू रजा, सत्येंद्र मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >