25 से श्रीमद भागवत कथा के आयोजन का निर्णय

प्रचार-प्रसार के लिए सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों ने स्वयं कमान संभालने का निर्णय लिया

इटखोरी. संकट मोचन सेवा समिति की बैठक रविवार को कृषि फार्म में हुई. जिसकी अध्यक्षता लोरम निवासी देवकुमार सिंह ने की. बैठक में 25 से 31 जनवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसके लिये अलग-अलग उप समिति का गठन किया गया. प्रचार-प्रसार के लिए सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों ने स्वयं कमान संभालने का निर्णय लिया. कोष संग्रह के लिए दिलीप साव, मृत्युंजय सिंह, कैलाश सिंह, शंकर सिंह, दुलार ठाकुर, टुन्नी सिंह, अशोक पांडेय, अनुज पांडेय, अजय चौरसिया, दीप नारायण सिंह, श्यामू सिंह, पंकज सिंह, रणधीर सिंह, सिंटू यादव, नीरज सिन्हा चयन किया गया. आयोजन समिति के लिए योगेंद्र सिंह, इंद्रदेव केसरी, शंकर सिंह, भरत साव, लखन राम, प्रमुख प्रिया कुमारी, उपप्रमुख संजय गुप्ता, ऋषि बाला सिंह, सुशीला देवी, प्रति ठाकुर का चयन किया गया. बैठक में संकट मोचन सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.

शिवलिंग से नाग व अन्य सामान की चोरी

गिद्धौर. गांगपुर शिव मंदिर में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने शिवलिंग के ऊपर लगे नाग, त्रिशूल, पंचमुखी दीया, घंटी, अगरबत्ती स्टैंड की चोरी कर ली. इस संबंध में मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि सुबह जब गांव की महिलाएं पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंची, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई. चोरी की सूचना पाकर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >