28 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती मनाने का निर्णय

हेरू डैम के समीप रविवार को झारखंड कुशवाहा महासभा जिला इकाई की बैठक

चतरा. हेरू डैम के समीप रविवार को झारखंड कुशवाहा महासभा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक डॉ देवचरण दांगी उपस्थित हुए. बैठक में 28 अप्रैल को महासभा का 14वां स्थापना दिवस व सम्राट अशोक की जयंती मनाने का निर्णय लिया, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग दस हजार लोग शामिल होंगे. मुख्य अतिथि ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है. स्थापना दिवस के माध्यम से सामाजिक एकता व सद्भाव कायम रखने, शिक्षा में गुणात्मक सुधार, महिला सशक्तीकरण व युवाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराने जैसे विषयों पर ध्यान दिया जायेगा. जिला कार्यकारिणी के सदस्य सह सिमरिया प्रभारी राजू लाल वर्मा ने कहा स्थापना दिवस की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. बैठक में दिनेश दांगी, भुवनेश्वर दांगी, तुलेश्वर दांगी, इंजीनियर देवकीनंदन मेहता, बालकिशन दांगी, जागेश्वर महतो, गोपाल प्रसाद महतो, नेमधारी महतो ,महावीर दांगी ,अशोक दांगी अजय दांगी के साथ ही साथ प्रखंडों के अध्यक्ष यथा परमेश्वर दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >