डीसी व एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

रामनवमी शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

चतरा. रामनवमी शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. गुरुवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रमुख जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को सभी अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो. उपायुक्त ने नगर परिषद व संबंधित विभाग को साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी व बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा. उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही. असामाजिक तत्वों की जानकारी संबंधित थाना को देने को कहा. उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. एसपी ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. सीसीटीवी कैमरा व गश्ती दल के माध्यम से सतत निगरानी रखी जायेगी. मौके पर एसी अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अवधेश सिंह समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >