टंडवा. दयानंद पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउस की टीमों ने भाग लिया. जहां खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल भावना के साथ अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व . सीनियर बालक वर्ग में शिवाजी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं अब्दुल कलाम हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,बालिका वर्ग में अब्दुल कलाम हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
वहीं स्वामी विवेकानंद हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया.इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी कुमारी व निदेशक पवन कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला.इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक राहुल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विजेता व उपविजेता टीमो को सम्मानित किया गया.
