सीएस ने जीवन रेखा नर्सिंग होम को किया सील

सीएस ने जीवन रेखा नर्सिंग होम को किया सील

हंटरगंज. सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद मंगलवार की देर शाम नावाडीह गांव पहुंचे और जीवन रेखा नर्सिंग होम को सील किया. नर्सिंग होम में झोलाछाप ने 28 अगस्त को प्रसव कराने आयी महिला का बड़ा ऑपरेशन किया था. जिससे महिला की स्थिति चिंताजनक हो गयी थी. महिला की स्थिति बिगड़ता देख गया ले गये, जहां रेफर कर पटना भेज दिया गया. जहां एक सितंबर को उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने चतरा-गया मुख्य पथ को जाम कर दिया. वहीं नर्सिंग होम बंद कर संचालक व झोलाछाप फरार हो गये. मामले की जानकारी के बाद सिविल सर्जन वहां पहुंच कर नर्सिंग होम को सील कर दिया. साथ ही चिकित्सा पदाधिकारी को अवैध नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस मौके पर सीएस ने कहा कि जिले के सभी नर्सिंग होम की जांच की जायेगी. अवैध पाये जाने वाले नर्सिंग होम व क्लिनिक पर कार्रवाई की जायेगी. महीने में छह दिन प्रखंड में संचालित अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. अवैध नर्सिंग होम को सील कर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश के अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. बता दे कि प्रखंड मुख्यालय सहित जोरी, दंतार, घंघरी, पांडेयपूरा, गोसाईडीह, डटमी के अलावा कई जगहों पर अवैध नर्सिंग होम चल रहा है. जहां मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाता है. आये दिन झोलाछाप के चक्कर में लोगों की जान जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >