सिमरिया में दो सड़क हादसे, दो युवकों की मौत

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

: मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम सिमरिया. सिमरिया क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही लोग सड़क पर उतर आये और सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम नहीं हटाया जा सका था. पहली घटना चतरा-लातेहार बॉर्डर के गोनिया के पास हुई, जहां जिरुआखुर्द पंचायत के कुरूमडाड़ी गांव (लेधा टोला) निवासी 35 वर्षीय कमलेश उरांव (पिता कैलू उरांव) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कमलेश टंडवा एनटीपीसी में काम पर जा रहे थे, तभी बालूमाथ की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने बालूमाथ-बगरा मुख्य पथ को जबड़ा के पास सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास कर रही थी. दूसरी घटना तेतरमोड़ के पास हुई, जहां पुंडरा गांव निवासी शिव कुमार (पिता संतोष गोस्वामी) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी, जबकि सुजीत कुमार (पिता वासुदेव गोस्वामी) गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों युवक बाइक से दूध लेने जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया. घायल सुजीत कुमार का इलाज जारी है. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण और परिजन जबड़ा के पास मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम पर डटे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >