अवैध खनन के पत्थरों से बन रही पुलिया

मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

लावालौंग. वन क्षेत्र के चानी कदहे गांव के समीप वन विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाये हैं. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में उपयोग किये जा रहे पत्थर और बालू का अवैध तरीके से खनन किया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, लावालौंग वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र से ही पत्थरों का अवैध उत्खनन कर उन्हें ट्रैक्टर के माध्यम से निर्माण स्थल तक लाया जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने के बजाय बाहरी मजदूरों से काम कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >