इटखोरी. वासंतिक नवरात्र के मौके पर पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई. इस मौके पर मां भद्रकाली मंदिर समेत पूजा स्थलों में कलश स्थापित किया गया. मां भद्रकाली मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. बिहार समेत कई राज्यों से श्रद्धालु माता का दर्शन करने आये. नवरात्र के मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया है. मंदिर प्रांगण में एक दर्जन साधकों ने कलश स्थापित किया है. लोग सुबह से साधना में लीन हैं. मां भद्रकाली का विशेष शृंगार पूजन किया गया है. गर्भगृह को भी फूलों से सजाया गया है. मंदिर परिसर जय माता दी के जयघोष से गूंज रहा है. प्रखंड के सौनिया में भी चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. यहां कई सालों से दुर्गा पूजा होता आ रहा है.
कौलेश्वरी पर्वत पर नौ दिवसीय मेला शुरू, श्रद्धालुओं का पहुंचने लगा जत्था
हंटरगंज. कौलेश्वरी पर्वत पर गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर नौ दिवसीय ऐतिहासिक व पौराणिक मेला शुरू हुआ. श्रद्धालुओं का जत्था सुबह से ही मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगा, जो दिनभर जारी रहा. श्रद्धालुओं से पूरा पर्वत गुलजार रहा. माता के जयकारे से पूरा पर्वत गूंजता रहा. मेला में झारखंड के अलावा बिहार, यूपी व अन्य राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है. कई साधक भी यहां पहुंच कर साधना में लगे रहते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हंटरगंज से हटवारिया तक बिजली की व्यवस्था की गयी है. गर्मी को देखते हुए सड़क में पेयजल, पर्वत के ऊपर शौचालय, स्नानागार, महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने के लिए टेंट लगाये गये हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वोलेंटियर लगे हुए हैं. पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है. कई श्रद्धालु वाहन से हटवरिया होकर, तो कई दंतार होकर पैदल पर्वत पर पहुंच रहे हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.