सिमरिया. प्रखंड के इचाक कला गांव के शिव मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यहां दूरदराज गांव से श्रद्धालु परिक्रमा करने पहुंच रहे है. पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से संपूर्ण गांव भक्तिमय हो गया है. सांध्यकालीन भजन कीर्तन का कार्यक्रम हो रहा है. रात्रि में वृंदावन से आये हंसानंद महाराज गिरी द्वारा भावगत कथा का वाचन किया जा रहा है. यज्ञ समिति अध्यक्ष बाली ठाकुर ने बताया कि महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा. यज्ञ स्थल के पास मेला भी लगा हुआ है. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति सचिव विनय सोनी, कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, भरत कुमार, प्रजापति, संरक्षण तापेश्वर गोप, दामोदर गोप, नरेश साव, संजय यादव,टिंकू यादव, सचिन सोनी, वीरू पासवान, संजय ठाकुर, सुग्रीव ठाकुर, रविरंजन गोस्वामी, मुकेश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, राकेश ठाकुर, शशिकांत ठाकुर, शुभम सोनी,विशेष यादव, प्रकाश यादव, बिनोद यादव, रौशन यादव, शिवम यादव सहित समिति के कई सदस्य लगे हुए हैं.
यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़
यहां दूरदराज गांव से श्रद्धालु परिक्रमा करने पहुंच रहे है.
