रात में गोशाला में बांधी गायें, सुबह दोनों गायब! पत्थलगड्डा में फिर सक्रिय हुए मवेशी चोर

पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है. शनिवार की रात चोरों ने दो पशुपालकों की दुधारू गायें चोरी कर लीं. पुलिस जांच में जुटी है.

पत्थलगड्डा से अरविंद ठाकुर की रिपोर्ट

पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में मवेशी चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है. शनिवार की रात चोरों ने बेलहर गांव निवासी मुकेश दांगी की एक दुधारू गाय व पत्थलगड्डा गांव निवासी देवदीप गिरी की एक गाय चोरी कर ली.

गोशाला में बांधकर सोने गये, सुबह गायें मिलीं गायब

पशुपालकों ने बताया कि शनिवार की शाम हमेशा की तरह अपनी-अपनी गायों को चारा खिलाने के बाद घर के सामने स्थित गोशाला में बांध दिया था. इसके बाद वे घर के अंदर जाकर सो गए. रविवार की सुबह जब वे घर से बाहर निकले तो गोशाला से दोनों गायें गायब मिलीं.

ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में की खोजबीन

गायों के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों गायों का कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

दोनों पशुपालकों ने थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास व प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा संदिग्ध लोगों की गतिविधियों व मवेशी चोरी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

गायों की बरामदगी और चोरी पर रोक लगाने की मांग

पशुपालकों ने पुलिस से मवेशी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी गयी गायों को बरामद करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >