लगातार बारिश से सड़क कीचड़मय, ग्रामीण परेशान

लगातार हो रही बारिश से इचाक कला गांव से कोदवारी तक जानेवाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है.

सिमरिया. लगातार हो रही बारिश से इचाक कला गांव से कोदवारी तक जानेवाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. साइकिल, बाइक, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल भी चलना दूभर हो गया है. स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है. सड़क से इचाककला, आराआतु कोदवारी, महुआ टांड़, पन्नावाटांड़ समेत कई गांव के एक हजार से अधिक लोग आना-जाना करते हैं. सड़क का निर्माण पांच साल पूर्व पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया गया था. दो साल तक सड़क ठीक-ठाक रही, उसके बाद पूरी तरह से खराब हो गयी है. उप-प्रमुख दामोदर गोप, रविरंजन गोस्वामी, राजू ठाकुर, मुकेश ठाकुर, रवि यादव ने उपायुक्त से सड़क बनाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >