नावाडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र के नये भवन का निर्माण अब तक शुरू नहीं

टेंडर हुए डेढ माह का समय बीत गया

: टेंडर हुए डेढ माह का समय बीत गयाचतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र के नये भवन का निर्माण का टेंडर हुए डेढ़ माह का समय बीत गया, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है. जिसके कारण लोगों को इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है. स्वास्थ्य कर्मी किराये के मकान में रह रहे हैं. फिलहाल नावाडीह से डेढ़ किमी दूर अंबाडीह में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन किया जा रहा है, जहां मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी हो रही है. मालूम हो कि 20-25 साल पूर्व भवन का निर्माण किया गया था, जिसका प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य से जुड़े कार्य फिलहाल अंबाडीह गांव में प्राथमिक विद्यालय में किया जा रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन निर्माण शुरू कराने की मांग की है.

पितीज पशु मेला में डेढ़ लाख की जर्सी गाय बिक्री के लिए उपलब्ध

इटखोरी. पितीज पशु मेला में सोमवार को दो जर्सी लायी गयी. काले रंग के जर्सी गाय की कीमत एक लाख 45 हजार रुपये है, जो सुबह-शाम 25 लीटर दूध देती है. वहीं दूसरी जर्सी गाय की कीमत एक लाख 25 हजार रुपये है, जो सुबह-शाम 20 लीटर दूध देती है. मालूम हो कि पितीज पशु मेला रामनवमी के दिन से शुरू होता है, जो 10 दिनों तक रहता है. मेले में यूपी, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, बिहार के पशु व्यापारी आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >