चतरा. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने विरोध पदयात्रा की शुरुआत शहीद विनय भारती पार्क से की. यहां से सभी विकास भवन मुख्य द्वार के समीप पहुंचे. इस दौरान पेट्रोल, डीजल, दूध के मूल्य में हुई वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है. केंद्र सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है. कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई के खिलाफ आंदोलन करती रहेगी. मौके पर कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव नसीरुद्दीन अंसारी, इंजी बशीर नेजामउद्दीन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मोतीलाल पासवान, सोशल मीडिया इंचार्ज जुलकर नैन, अजीमउद्दीन ख्वाजा, संतोष केसरी, रकीबुल इमाम, जावेद पप्पू रजा समेत अन्य उपस्थित थे.
कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ पीएम का फूंका पुतला
कांग्रेसियों ने विरोध पदयात्रा की शुरुआत शहीद विनय भारती पार्क से की.
